..................... Aamir Khan Secret Child Rumour Resurfaces Faisal Khan Big Revelation About Jessica Hines - Hindi Filmibeat

कौन हैं Jessica Hines? Aamir Khan की रूमर्ड गर्लफ्रेंड, जिनसे जुड़ा नाजायाज बच्चे का किस्सा!

Aamir Khan

Aamir Khan illegitimate child: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के भाई फैसल खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया है। फै़सल ने दावा किया कि आमिर खान का ब्रिटिश पत्रकार और लेखिका जेसिका हाइन्स के साथ रिश्ता था और दोनों का एक बेटा भी है। इस बयान के बाद जेसिका का नाम एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

कौन हैं जेसिका हाइन्स?

जेसिका हाइन्स ब्रिटिश पत्रकार और लेखिका हैं। उन्होंने अपनी किताब 'Looking for the Big B: Bollywood, Bachchan and Me' के जरिए बॉलीवुड और अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता पर विस्तार से लिखा था। वह लंबे समय से भारतीय सिनेमा और कल्चर पर लिखती रही हैं और इंडस्ट्री ऑब्जर्वर मानी जाती हैं।

कब जुड़ा आमिर-जेसिका का नाम?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और जेसिका हाइन्स की मुलाकात फिल्म गुलाम (1998) की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसी दौरान दोनों की नजदीकियों की खबरें मीडिया में छाने लगीं। हालांकि न तो आमिर और न ही जेसिका ने इस रिश्ते पर कभी खुलकर बात की।

बेटा होने की खबरें

गॉसिप कॉलम्स में लंबे समय तक यह दावा किया गया कि जेसिका और आमिर का एक बेटा है, जिसका नाम जान है। यहां तक कि कुछ रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा गया कि आमिर ने जेसिका को अबॉर्ट करने के लिए कहा था, लेकिन जेसिका ने बच्चे को जन्म देने का फैसला लिया। हालांकि इन दावों की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। कुछ खबरों में यह भी सामने आया कि जेसिका अपने बेटे के साथ लंदन में रहती हैं।

फैसल खान का बयान

फैसल खान ने 18 अगस्त को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने परिवार के कई मुद्दों पर बात की। इसी दौरान उन्होंने आमिर और जेसिका को लेकर भी खुलकर बयान दिया। फैसल ने कहा- "मेरे परिवार वाले मुझ पर शादी के लिए दबाव डालते थे। गुस्से में मैंने एक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें परिवार के हर सदस्य के बारे में लिखा। उसमें Xआमिर का भी जिक्र किया। आमिर की पहली शादी रीना से हुई और तलाक के बाद उनका रिश्ता जेसिका हाइन्स से रहा। दोनों का एक बेटा भी है, जबकि उस समय आमिर किरण के साथ रह रहे थे।"

Read more about: aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X