ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ट्रेलर- आमिर खान हुए बुरी तरह ट्रोल, फिल्म पर बन रहे हैं Jokes
आमिर खान- अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। जहां कुछ ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं, वहीं ज्यादातर लोगों ने फिल्म को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल कर दिया है। आमिर खान के किरदार पर लोगों ने खूब जोक शेयर किया है। खासकर आमिर का डॉयलोग- धोखा स्वभाव है मेरा.. वायरल हो चुका है।
BOX OFFICE पर वरूण धवन का रास्ता रोकेगी- ये 200 करोड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म
लोग ट्विटर पर जोक पर जोक बना रहे हैं। कहीं ना कहीं रेस 3 और सुई धागा के बाद लोगों को ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के रुप में नया शिकार मिला है। जिसकी तस्वीरों पर खूब मजाक बनाया जा रहा है। लेकिन क्या इससे आमिर खान को डरने की जरूरत है?

हमारा मानना है कि आमिर खान की फिल्मों से लोगों को बहुत ज्यादा उम्मीद रहती है। आमिर साल, दो साल में एक फिल्म लेकर आते हैं.. लेकिन वह परफेक्ट होती है। तारे जमीं पर हो या दंगल, पीके.. आमिर खान की फिल्मों का पूरे देश को बेसब्री से इंतजार होता है। कहीं ना कहीं ठग्स ऑफ हिंदोस्तान अपने ट्रेलर के जरीए उस कसौटी पर खरी नहीं उतरी है।
जब सलमान खान की रेस 3 जैसी बड़ी फिल्म को दर्शक बुरी तरह नकार सकते हैं। तो सुपरस्टार आमिर खान को थोड़ा डरने की जरूरत है। हालांकि उम्मीद है कि फिल्म ट्रेलर से ज्यादा दमदार होगी।


Click it and Unblock the Notifications
