..................... आमिर खान के भयानक लुक को देख डर जाएंगे बच्चे, नए प्रोजेक्ट में कुछ अनोखा करने वाले हैं सुपरस्टार! Aamir Khan scary first look viral from his upcoming film? Title will be announced soon - Hindi Filmibeat

आमिर खान के भयानक लुक को देख डर जाएंगे बच्चे, नए प्रोजेक्ट में कुछ अनोखा करने वाले हैं सुपरस्टार!

aamir khan

आमिर खान के फैंस कई साल से इंतजार मैं हैं कि सुपरस्टार दमदार वापसी करेंगे। उनकी लाइफिल्में न से फ्लॉप हो रही हैं। लेकिन अब एक नए प्रोजेक्ट को लेकर ऐलान होने से पहले आमिर खान का डरावना लुक सामने आया है।

इस आगामी प्रोजेक्ट के टाइटल को लेकर किसी तरह का कोई ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि पैपराजी पेज पर आमिर खान का फर्स्ट लुक जरूर रिलीज कर दिया गया है। आपने आमिर खान का ये अंदाज पहले कभी नहीं देखा होगा।

इस लुक में वो पूरी तरह से जंगली लग रहे थे, बाल चिपचिपे हैं और ऐसा लगता है जैसे उसने काफी समय से नहाया नहीं है। इसके अलावा एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें आमिर खान ने अपने हाथ में मशाल पकड़ रखी है और अजीब सा चेहरा बनाते हुए नजर आ रहे हैं।

इस फिल्म को लेकर एक मजेदार बात ये भी सामने आई थी कि एक बार फिर से वो दर्शील सफारी के साथ नजर आएंगे। जी हां, दर्शील वही अभिनेता हैं जो कि आमिर खान के साथ ''तारे जमीन पर'' में थे। अब देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म में आमिर खान किस तरह से कमाल करते हैं।

दर्शील सफारी ने किया पोस्ट

आमिर खान के साथ फिर से काम करने को लेकर दर्शील काफी खुश हैं। फिल्म और आमिर खान को लेकर उन्होने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होने लिखा, "बूओमममम! 16 साल बाद, और हम फिर से एक साथ हैं। भावनात्मक? हाँ, थोड़ा सा। चार्ज किया हुआ? बिल्कुल अनुभव के लिए मेरे पसंदीदा गुरु को ढेर सारा प्यार। बड़े खुलासे के लिए इस जगह को 4 दिन तक देखिए!!!"

वर्कफ्रंट पर आमिर खान काफी जल्दी नए प्रोजेक्ट का ऐलान करेंगे। पीके स्टार कोआखिरी बार लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। हालांकि ये फिल्म कुछ खास नहीं चली थी। फिलहाल आप देखिए ये लुक्स जोकि वायरल हो रहे हैं...

Read more about: aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X