सलमान मुझसे बड़े सुपरस्टार हैं: आमिर

बॉलीवुड के दोनों दिग्गज खानों सलमान खान और आमिर खान की दोस्ती हमेशा से ही सुर्खियों में रही है। इस बार भी आमिर खान ने मीडिया के सामने सलमान खान की तारीफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आमिर खान ने अपनी फिल्म धूम 3 के प्रमोशन्स के दौरान कहा कि सलमान खान उनसे बड़े सुपरस्टार हैं। आमिर ने कहा सलमान एक ऐसे बॉलीवुड एक्टर हैं जो कि पूरी फिल्म को अपने दम पर चला लेते हैं और फिल्म को हिट बना देते हैं। आमिर ने कहा सलमान खान जैसा कोई स्टार इंडस्ट्री में नहीं है। वहीं शाहरुख के नाम पर उन्होंने पूछे जाने पर कहा कि शाहरुख को भी अपने फैंस का काफी प्यार मिला है और उनकी भी कुछ फिल्मों का नाम आमिर लिया जो उन्हें पसंद है।

आमिर खान ने इंटरव्यू के दौरान कहा सलमान खान मेरे ख्याल से मुझसे से भी बड़े सुपरस्टार हैं। ये मानने में मुझे कोई आपत्ति नहीं है कि सलमान मुझसे कहीं ज्यादा बेहतरीन एक्टर हैं। वो एक ऐसे स्टार हैं जो कि अपनी फिल्म को अपने दम पर चला लेते हैं। वो बस बेल्ट हिलाते हैं अपनाचश्मा निकालते हैं और फिल्म हिट हो जाती है। सलमान के अलावा जब आमिर से पूछा गया कि शाहरुख के बारे में आप कभी तारीफ नहीं करते तो आमिर ने कहा शाहरुख खान एक ऐसे एक्टर हैं जिन्हें बहुत प्यार मिला है अपने फैंस का। उन्होने कहा शाहरुख की भी कुछ फिल्में उन्हें बहुत पसंद है। एक फिल्म चक दे के बारे में उन्होंने बहुत सुना है इसलिए वो देखना चाहते हैं।

वैसे भी सभी को पता है कि सलमान खान और आमिर हमेशा ही एक दूसरे के साथ रहे हैं। दोनों खान एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं और एक दूसरे के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं। अक्सर सलमान भी आमिर खान की तारीफ करते देखे गये हैं। सलमान और आमिर की दोस्ती के बीच कभी भी शाहरुख का जिक्र नहीं आया। हालांकि आमिर खान के साथ शाहरुख का कोई पंगा नहीं है लेकिन इसके बावजूद पास्ट में कुछ ऐसी बाते हैं जो कि आमिर और शाहरुख को रिलेशन को भी खराब करने के लिए जिम्मेदार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X