आमिर की फिल्में और कंट्रोवर्सी, जानिए क्या कहा आमिर ने!

'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान आजकल एआईबी रोस्ट को दिए अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने शो को बेहद हिंसक और न बर्दाश्त कर पाने वाला बताया। जिसे लेकर आमिर को भी अच्छा खासा निशाना बनना पड़ रहा है क्योंकि आमिर की फिल्म 'डेल्ही बेली' को भी अभद्र और अश्लील भाषा की वजह का शिकार बनना पड़ा था।

वहीं, आमिर की ताजा फिल्म पीके भी काफी विवादित रही थी। बहरहाल, पीके को लेकर आमिर ने बयान दिया है कि फिल्में अब लोकप्रियता के भूखे लोगों का आसान सा शिकार बन गई हैं। उन्होंने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आजकल हर फिल्म किसी विवाद या अन्य पचड़े में पड़ जाती है।'

आपको बता दें, फिल्म पीके पर धार्मिक भावनाओं को आहात करने का आरोप लगाया गया था। वहीं, निर्देशक राजकुमार हिरानी पर 'पीके' में साहित्य चुराने का मामला भी दर्ज कराया गया है। आमिर ने कहा, 'इस मामला दर्ज कराने वाले का नाम पहले पेज पर आ गया, वह यही चाहता था। इसलिए अब लोकप्रियता पाना बहुत आसान हो गया है।'

आमिर यहां 'युवा फॉर गवर्नेस' कार्यक्रम में उपस्थित थे। जहां उनसे उन विवादित फिल्मों के बारे में अपने विचार साझा करने के लिए कहा गया, जो विवादों के चलते सफल होती हैं। आमिर ने अपनी बात रखते हुए कहा कि, 'जब लोग फिल्म पसंद करते हैं, तो यह हिट होती है। फिल्म हिट होने की एकमात्र वजह महज यह है कि आपने उसे कितना अच्छा बनाया है।'

आपको बता दें, पीके से पहले आमिर की अन्य फिल्में रंग दे बसंती, डेल्ही बेली, फना आदि भी विवादित रही थीं। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों ने सफलता के झंडे गाड़े थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X