..................... Aamir Khan says Koi Sharam Nahi Hai while talking about daughter ira khan Reveals He And Daughter Ira Have Been Seeking Therapy For Years - Hindi Filmibeat

26 साल की बेटी इरा के बारे में बात करते हुए ये क्या बोल गए आमिर खान, 'कोई शर्म नहीं है'

ira khan aamir khan

Aamir Khan On Daughter Ira Khan: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी रियल लाइफ में सादे और डेयरिंग किस्म के इंसान हैं। वो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात फैंस के सामने रखते हैं। कुछ ऐसा ही मिस्टर परफेक्शनिस्ट में अब एक बार फिर से किया है। आमिर खान की बेटी आइरा खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वो आमिर के साथ वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर बात करती नजर आईं। वीडियो के जरिए आमिर ने बताया कि वो और आइरा पिछले कई साल से मानसिक परेशानियों से उबरने के लिए मेडिकल प्रोफेशनल का सहारा ले रहे हैं।

आमिर खान कहते दिख रहे हैं- मैथ सीखने के लिए हम स्कूल या टीचर के पास जाते हैं। बेटी आइरा कहती हैं- या फिर ट्यूशन टीचर के पास। आमिर फिर कहते हैं- अगर बाल कटाना हो तो हम सैलून या दुकान जाते हैं, जहां वो इंसान हमारे बाल काटता है जो इस काम में ट्रेन है। आइरा कहती हैं- घर पर अगर फर्नीचर का काम हो या बाथरूम में प्लम्बिंग का काम तो हम उस व्यक्ति के पास जाते हैं जो काम जानता हो या आप बीमार हैं तो डॉक्टर के पास जाते हैं। आमिर कहते हैं- जिंदगी में ऐसे बहुत सारे काम हैं जो हम खुद नहीं कर पाते, जिसमें हमें किसी और व्यक्ति की मदद लगती है जो वो काम जानता है।

आमिर ने कहा- और ऐसे फैसले हम बहुत आसानी से ले लेते हैं, बगैर किसी शर्म के बगैर किसी झिझक के,कार्पेंट्री का काम हो तो किसके पास जाएंगे कार्पेंटर के पास, जाहिर है कि बीमार हैं तो डॉक्टर के पास जाएंगे। आइरा ने कहा- इसी तरह जब हमें मानसिक या जज्बाती मदद की जरूरत पड़ती है हमें ऐसे व्यक्ति के पास जाना चाहिए, इसी आसानी से, बिना झिझक जो हमारी मदद कर सकता है, ट्रेन है, प्रफेशनल है।

आमिर ने कहा- दूसरा मैं और मेरी बेटी आइरा पिछले 30 सालों से थेरपी का लाभ उठा रहे हैं और अगर आपको लगता है कि आप भी मानसिक या जज्बाती तकलीफों से गुजर रहे हैं, कोई स्ट्रेस है, कोई तकलीफ है तो आप भी किसी ऐसे से मदद ले सकते हैं जो प्रफेशनल है, ट्रेन है जो आपकी मदद कर सकता है। ऑल द बेस्ट।'

आइरा ने इस दिशा में काम करते हुए लोगों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रदान करने के लिए अगस्तू फाउंडेशन लॉन्च किया है। वहीं आमिर और उनकी मां रीना दत्ता फाउंडेशन के सलाहकार बोर्ड में हैं। आइरा उस समय काफी छोटी थीं जब आमिर खान और रीना का तलाक हुआ। बताया गया था कि बचपन में इसी सदमे की वजह से वो परेशान रहने लगीं, लेकिन आइरा ने साफ किया था कि अपने डिप्रेशन के लिए वो उन्हें ब्लेम नहीं करती हैं। आइरा ने कहा, 'मेरे माता-पिता ने इस बात का ध्यान रखा था कि तलाक को कोई बड़ी बात न बनाया जाए, लेकिन उस हालात को लेकर मेरे मन में एक अलग धारना बन गई थी।' उन्होंने ये भी कहा था कि वो अपने डिप्रेशन के लिए खुद को जिम्मेदार मानती हैं क्योंकि 20 साल तक वो ये सोचती रहीं कि कोई आपसे प्यार करे इसके लिए आपको दुखी होने की जरूरत है।

Read more about: ira khan aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X