आमिर चाहते हैं जल्द शादी करें सलमान
14 मार्च को आमिर खान 46 साल के हो गए। अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने जो ख्वाहिश जाहिर की वो भी उनकी फिल्मों की तरह ही एकदम अलग थी। आमिर ने कहाकि उनके दोस्त और एक्टर सलमान खान जल्दी से शादी कर लें।
आमिर ने कहा, "मुझे उस दिन का इंतजार है जब सलमान खान विवाह बंधन में बंधेंगे। उनके इर्द-गिर्द कई खूबसूरत लड़कियां हैं।"उन्होंने अपने पाली हिल आवास पर एक केक काटकर जन्मदिन मनाया।
इसेक साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक गुजार चुके आमिर ने कहा, "फिल्मोद्योग ने मुझे जो प्यार और स्नेह दिया है उसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं।" भई अब तो आमिर ने भी आपसे जल्दी शादी करने की गुजारिश कर डाली है सुन रहे हैं ना सल्लू मियां।


Click it and Unblock the Notifications











