Aamir Khan का सबसे जबरदस्त लुक, 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद एक्टिंग से लिया ब्रेक, बताई वजह

Aamir Khan

आमिर खान की पिछली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' थी जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी थी। लेकिन, अब आमिर खान ने बतौर निर्माता अपनी अगली फिल्म 'चैंपियंस' की घोषणा की है।अपने बचपन के दोस्त के चैट शो में दिल्ली पहुंचे आमिर खान ने इसकी अनाउंसमेंट की थी।

आमिर खान ने चैंपियंस की घोषणा करते हुए कहा- 'यह एक कमाल की स्क्रिप्ट है, यह एक सुंदर कहानी है, और यह एक बहुत ही दिल को छू लेने वाली और प्यारी फिल्म है। मैं 'चैंपियंस' को प्रोड्यूस करूंगा क्योंकि मैं वास्तव में फिल्म में विश्वास करता हूं, मुझे लगता है कि यह एक अच्छी कहानी है।'

आमिर खान ने इस दौरान ये भी कहा कि, वो फिलहाल एक्टिंग से ब्रेक लेना चाहते हैं और अपने परिवार को समय देना चाहते हैं। आमिर खान ने कहा- 'मुझे लगता है कि मैं एक ब्रेक लेना चाहता हूं। मैं अपने परिवार के साथ रहना चाहता हूं, मैं अपनी मां और अपने बच्चों के साथ रहना चाहता हूं।'

फैंस हुए शॉक्ड

फैंस हुए शॉक्ड

आमिर खान ने आगे कहा- 'मैं 35 साल से काम कर रहा हूं और मेरा पूरा ध्यान अपने काम पर है। मुझे लगता है कि यह मेरे करीबी लोगों के लिए ठीक नहीं है। यह वह समय है जब मुझे उनके साथ रहने के लिए कुछ समय निकालना होगा और जिससे जिंदगी का एक अलग अनुभव होगा। मैं अगले साल का इंतजार कर रहा हूं। डेढ़ साल तक मैं एक एक्टर के रूप में काम नहीं कर रहा हूं।'

आमिर का बदला रूप

आमिर का बदला रूप

आमिर खान इस दौरान बेहद अलग लुक में नजर आए। इन दिनों उन्होंने सॉल्ट एंड पेपर लुक अपनाया हुआ है। आमिर खान के इस लुक को फैंस पसंद कर रहे हैं।

प्रोड्यूसर बनकर रहेंगे सक्रिय

प्रोड्यूसर बनकर रहेंगे सक्रिय

आमिर खान ने ये बात भी कही भले ही वो फिलहाल एक्टिंग से दूर हैं लेकिन प्रोड्यूसर के रूप में वो सक्रिय रहेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि 'चैंपियंस' के लिए वो दूसरे अभिनेता से बात करेंगे।

'सलाम वेंकी' में होगा कैमियो

'सलाम वेंकी' में होगा कैमियो

आमिर खान जल्द ही काजोल स्टारर 'सलाम वेंकी' में कैमियो करते नजर आएंगे। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X