आमिर ने कहा बच्चे जरूर देखें जोकोमन

जोकोमन में भी मुख्य अभिनय करने वाले बाल कलाकार कोई और नहीं, बल्कि फिल्म तारे जमीन पर में काम कर चुके दर्शील हैं और वे आमिर के पसंदीदा कलाकारों में से एक हैं। इसलिए भी वे फिल्म देखने गए। यहाँ तक कि उन्हें फिल्म की हेरोइन मंझारी भी बेहद पसंद हैं।
फिल्म देखने के बाद वे जब बाहर आये तो उन्होंने कहा कि ये फिल्म बच्चों को जरूर देखनी चाहिए उन्हें इस फिल्म से अच्छी सिख मिलेगी। फिल्म के प्रोमोशन के लिए अपने घर पाली हिल पर एक खास कार्यक्रम रखा, जिसमे उन्होंने कुछ खास बच्चों को फिल्म दिखाई और उन्होंने कहा कि दर्शील रियल लाइफ में भी सुपर हीरो हैं। बच्चों को उनसे फिल्म में सिख लेनी चाहिए।
उनसे जब यह पूछा गया कि क्या उन्होंने शाहरुख़ खान की फिल्म रॉ वन के प्रोमो देखे हैं तो उन्होंने इस बारे में कहा कि नहीं अभी तक तो उन्होंने नहीं देखा है। इसलिए वे उस सुपरहीरो की फिल्म के बारे में तो कुछ भी नहीं कहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











