बॉक्स ऑफिस कलेकशन का लाइव अपडेट होना चाहिए- आमिर खान

फिल्म इंडस्ट्री में आजकल काफी कुछ ऐसा होने लगा है जिसके बारे में शायद सालों पहले सोचा भी नहीं गया होगा। आजकल लगभग हर फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाती है। लेकिन अगर इन्हीं फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का असली आंकड़ा देखेंगे तो आप खुद दंग रह जाएंगे। क्योंकि कई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़ाचढ़ाकर बताया जाता है ताकि फिल्मों को 100 करोड़ क्लब में एंट्री मिल सके।

ऐसा नहीं है कि छोटे स्टार या छोटे बजट की फिल्मों का ये हाल है बल्कि बॉलीवुड के सुपरस्टार्स जिनमें खुद बादशाह शाहरुख खान शामिल हैं की फिल्मं के कलेक्शन में काफी घपला किया जाता है। लेकिन आमिर खान कभी भी अपनी फिल्मों के कलेक्शन को लेकर झूठ का सहारा नहीं लेते। आमिर खान ये मानते हैं कि आजकल फिल्मों की प्रमोशन टीम कई बार फिल्मों के कलेक्शन को लेकर झूठ कहा सहारा लेती हैं।

आमिर ने हाल ही में कहा- ये बहुत ही बचकानी बात है। आजकल फिल्मों के कलेक्शन को बढ़ा चढ़ाकर बताया जाता है और ये सोच लिया जाता है कि फिल्म सफल हो गयी। लेकिन ये करके आप दूसरों को नहीं बल्कि खुद को बेवकूफ बनाते हैं। इंडस्ट्री को पता होता है कि कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की है। ऐसे में अगर आपको लगता है कि आप झूठ बोलकर खुद की फिल्म को हिट बना लेंगे तो आफ गलत सोचते हैं।

मेरे ख्याल से इंडिया में भी अमेरिका की तरह लाइव ट्रेक होना चाहिए जिससे हर बार टिकट खरीदने पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी लाइव मिल जाए। मैं इस बात से बेहद खुश होंगा क्योकि मैं उन लोगों में से हूं जो गलत आंकड़ों के सख्त खिलाफ हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X