आमिर खान ने देखा फिल्म 'कामयाब' का ट्रेलर, टीम को दी शुभकामनाएं!

By Staff

कैरेक्टर अभिनेता फ़िल्म के वह अभिन्न अंग होते है जो फिल्मों में कलात्मकता और मसाला जोड़ते हैं। फ़िल्म कामयाब में इन कैरेक्टर अभिनेताओं के संघर्ष और उतार-चढ़ाव पर रोशनी डाली जाएगी जो हमेशा से कहानियों के सबसे महत्वपूर्ण तत्व रहे हैं। यही वजह है कि ट्रेलर रिलीज़ बाद से ही, फ़िल्म-प्रेमियों से लेकर सेलिब्रिटीज तक हर कोई असामान्य लेकिन यथार्थवादी कहानी को पसंद कर रहा है।

सुपरस्टार आमिर खान ने हाल ही में ट्रेलर की सराहना करते हुए, इसे ट्विटर पर साझा किया है। आमिर लिखते है,"Wishing you all the very best @imsanjaimishra ji! I really loved the trailer! Can't wait to see it.Wishing Hardik Mehta, Isha Talwar and the entire team all the very best!Love.a."

Aamir Khan

इसके तुरंत बाद, संजय मिश्रा ने आमिर खान के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा,"You always have a keen eye towards good things , it feels wonderful to know you liked the trailer of #Kaamyaab @aamir_khan ji Slightly smiling faceCherry blossom thank you for supporting our film."

कामयाब को विश्व स्तर पर विभिन्न अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में प्रदर्शित किया गया है और शानदार समीक्षा प्राप्त कर रही है। फ़िल्म की खट्टी-मीठी कहानी अपने ट्रेलर रिलीज के वक़्त से ही चर्चा का विषय बनी हुई है।

मनीष मुंद्रा की ड्रिशयम फिल्म्स और रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फ़िल्म "कामयाब" 6 मार्च 2020 को अपनी नाटकीय रिलीज़ के लिए तैयार है। हार्दिक गुप्ता द्वारा निर्देशित, फिल्म में संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल और सरिस्का सिंह जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों की टोली नज़र आएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X