मर्द होने के लिए मर्दानगी झाड़ने की ज़रूरत नहीं: आमिर खान

आमिर खान perfectionist हैं और ये बात वो हर बार जता जाते हैं। सत्यमेव जयते का फिनाले एपिसोड इसी की एक झलक था। अगर आपको लगता है कि फिनाले एपिसोड में आमिर ने दीपिका, कंगना और परिणीति को बुलाकर तीन का तड़का लगाने की कोशिश की तो आप गलत हैं।

दरअसल आमिर ने इन तीन स्ट्रॉन्ग वुमन को बुलाकर बड़ी सादगी से एक संदेश भी दिया कि आपको मर्द बनने के लिए मर्दानगी दिखाने की ज़रूरत नहीं है। आमिर हर मुद्दे को बेहतरीन ढंग से उठाते हैं और इस बार भी उन्होंने यही कहा। उन्होंने बात की आदमी, और उनकी मर्दानगी।

आमिर ने यह भी कहा कि पुरूष महिलाओं से ज़्यादा हिंसात्मक होते हैं और ये सब उनकी परवरिश का नतीजा है। इतना ही नहीं आमिर ने पुरूषों की इस प्रॉब्लम का हर पहुलू डिस्कस किया। उन्होंने बहुत ही अच्छे तरीके से अपनी ही फिल्मों का उदाहरण देकर यह भी समझाया कि किस तरह से बॉलीवुड में भी लड़ुकियों को बिल्कुल गलत तरह से दिखाया गया है।

कंगना रनौत ने यह कहकर तालियां बटोर लीं कि उन्हें आइटम सॉन्ग नहीं करने हैं क्योंकि लड़कियां Item नहीं होतीं और यह लड़कों पर गलत प्रभाव छोड़ता है।
*तालियां* आमिर, कंगना, परिणाति और दीपिका के लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X