'तलाश' में कोई बदलाव नहीं: आमिर खान

दरसल ऐसा सुनाई आ रहा था कि आमिर की तलाश सुजॉय घोष की कहानी से मिलती जुलती है और इसलिए तलाश के क्लाइमैक्स में बदलाव किया जा रहा है। लेकिन आमिर ने ऐसे किसी भी तरह के बदलाव ले इंकार किया है।
यह फिल्म 1 जून को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी तारीख को बढ़ाकर नवंबर कर दिया गया है। आमिर ने कहा रीमा कागती द्वारा निर्देशित तलाश 'कहानी' से बिल्कुल अलग है। मैंने फिल्म देखी और यह कहीं से भी एक-दूसरे से नहीं मिलती।
रीमा ने बहुत अच्छा काम किया है। धोबी घाट के बाद यह मेरी अगली फिल्म है और पर्याप्त समय नहीं देने के कारण मैने निर्माता रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर से फिल्म की रिलीज की तारीख के बढ़ाने के लिए कहा।


Click it and Unblock the Notifications