एक्ट्रेस सोफिया का भी हुआ था 'बाल यौन शोषण'
बॉलीवुड स्टार आमिर खान के टीवी शो 'सत्यमेव जयते' को देखने के बाद ऐक्ट्रेस सोफिया हयात ने भी ट्वीट किया कि वह 10 साल की उम्र में यौन शोषण का शिकार हुईं थीं और उस समय उनकी बात पर किसी ने भी यकीन नहीं किया।

आमिर ने इस शो के दूसरे एपिसोड में बाल यौन शोषण का मामला उठाया था। महिला एंव बाल विकास कल्याण मंत्रालय की रिपोर्ट का हवाला देते हुए आमिर ने बताया कि देश में हर दूसरा बच्चा यानि 53 फीसदी बच्चे यौन शोषण का शिकार होते हैं।
इस शो को ऐक्ट्रेस सोफिया हयात ने भी देखा और ट्वीट किया, मैंने अब तक भारत में अपने साथ हुए इस शोषण की बात नहीं की है लेकिन 'सत्यमेव जयते' ने आज मुझे यह कहने पर मजबूर कर दिया है। सोफिया ने ट्विटर पर लिखा कि जब मैंने पहली बार यह बात अपनी मम्मी को बताई तब मैं 10 साल की थी।
मेरी मां ने मुझ पर विश्वास नहीं किया। आपको हमेशा अपने बच्चों की बातें ही सुननी चाहिए जब बात किसी तरह के शोषण की हो। उन्होंने लिखा कि मैं यह शो देखते हुए बहुत रो रही हूं।


Click it and Unblock the Notifications