आमिर करें तो समाज सेवा मैं करूं तो नौटंकीः राखी सावंत
राखी सावंत वैसे तो हर किसी के बारे में कमेंट करती ही रहती हैं। लेकिन इसबार बड़बबोली राखी ने आमिर खान पर चोरी का इल्जाम लगा दिया है। वो कहती हैं कि आमिर ने उनके शो का कॉन्सेप्ट चुराया है। राखी किसी और शो नहीं बल्कि सत्यमेव जयते की बात कर रही हैं।
राखी सावंत ने दावा किया है कि 'सत्यमेव जयते' दरअसल, 'राखी का इंसाफ' की कॉपी है। राखी कहती हैं कि 'प्रोडक्शन हाउस ने मेरा कॉन्सेप्ट चुराया है। मेरा शो भी ऐसा ही था। तब लोगों के दुख को देखकर मैं इतनी परेशान हो गई थी कि मुझे डिप्रेशन हो गया और हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा। लेकिन मुझे खुशी है कि लोगों ने मेरे साथ एक रिलेशन बनाया, तभी तो लेट नाइट स्लॉट में शिफ्ट होने के बावजूद 'राखी का इंसाफ' को अच्छी टीआरपी मिली।'
लेकिन राखी को आमिर से कोई शिकायत नहीं है वह कहती हैं, आमिर ने मुझे उस टाइम सपोर्ट किया था जब मैं एक बुरे दौर से गुजर रही थी। राखी का कहना है कि जब मैं अपना शो लेकर आई थी तो लोगों का कहना था कि एक आयटम गर्ल क्या इंसाफ करेगी। ये तो वही बात हुई आमिर करें तो समाज सेवा मैं करूं तो नौटंकी।
वहीं आज आमिर खान इस शो को लेकर आएं हैं तो इसे समाज सेवा से जोड़ा जा रहा है। वह तो यह भी कह रही हैं कि शो का आइडिया ओरिजनल नहीं है। क्योंकि इसमें वो सब दिखाया जा रहा है जो पहले ही मेरे शो में दिखाया जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications