सत्यमेव जयते से बदल सकता है टेलीविजन का चेहरा

हिरानी की माने तो यह कार्यक्रम नए चलन को जन्म देने वाला हो सकता है। उन्होंने एक कार्यक्रम के मौके पर कहा, यह कार्यक्रम टेलीविजन के चेहरे को बदल सकता है। यह एक काल्पनिक कार्यक्रम नहीं है, यह एक वृतचित्र है।
ऐसे और कार्यक्रम बनाए जाने चाहिए। सत्यमेव जयते की बीते रविवार प्रसारित पहली कड़ी में आमिर ने कन्या भ्रूण हत्या से जुड़े मुद्दों को उठाया था। इसके कई व्यापक असर भी देखने को मिल रहे हैं।
अन्य दर्शकों की तरह विधु विनोद भी इस कार्यक्रम को बहुत पसंद करते हैं। उन्होंने बताया, मैं वास्तव में इस कार्यक्रम को पसंद करता हूं। यहां तक कि मैंने आमिर के घर जाकर उनकी प्रशंसा की।
बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम की वेबसाइट पर जा रहे हैं, जिस वजह से सर्वर क्रैश हो गया। उन्होंने कहा कि अगर आप कुछ अच्छा बनाते हैं, तो लोग उसे जरूर देखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications