दिलीप कुमार ने 'सत्यमेव जयते' के लिए दी मुबारकबाद

काफी समय से बीमार चल रहे दिलीप कुमार ने अभिनेता आमिर खान के पहले रियेलिटी शो 'सत्यमेव जयते' की तारीफ की है। और इस शो के लिए आमिर को मुबारकबाद भी दी है।
गुजरे जमाने के अभिनेता ने ट्विटर पर आमिर खान को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है प्रिय आमिर, टीवी कार्यक्रम के लिए मिलने वाली सभी मुबारकबाद के तुम हकदार हो। बहुत खूब। हम लोगों को तुम पर गर्व है।
आमिर को मुबारकबाद देने के बाद दिलीप ने प्रशंसकों को अपने स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने लिखा है अल्लाह की दुआ से मेरा स्वास्थ्य बढि़या है। मेरा स्वास्थ्य बढि़या हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications