शाहरूख के पांचवी पास से भी फ्लॉप है सत्यमेव जयतेः कमाल राशिद
कमाल राशिद कहते हैं कि हमलोग के एंकर पंकज आमिर खान से सौ गुना ज्यादा बेहतर थे क्योंकि वह नकली नहीं लगते थे। आमिर ने शो में जो मुद्दा उठाया वो हमलोग और जिंदगी लाइव जैसे शो में काफी पहले उठाए जा चुके हैं तो उसमें नया क्या है। मैं फिर कह रहा हूं कि सत्यमेव जयते शाहरुख खान के पांचवी पास से तेज से भी बड़ा फ्लॉप है।
आगे उन्होंने लिखा कि मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं। मैं तो उन लोगों के खिलाफ हूं जो लोगों को बुद्धू बनाते हैं जैसे बाबा रामदेव, निर्मल बाबा और आमिर खान। अगर आमिर की एक चिट्ठी से राजस्थान सरकार फास्ट ट्रेक कोर्ट बना देती है तो आमिर को कसाब की फांसी के लिए भी सरकार को पत्र लिखना चाहिए।
उम्मीद है कि सरकार इस मामले पर भी उनकी सुने। वैसे हर तरफ जहां आमिर और उनके शो की प्रशंसा हो रही है वहीं कमाल की यह बातें आमिर पर कितना असर करती हैं। यह तो आने वाला समय ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications












