सरफरोश और अंदाज का सीक्वल

By Priya Srivastava

Actor Aamir Khan says sequels should have different and interesting stories to be carried forward.
सुपरहिट धूम के तीसरे भाग में नजर आनेवाले आमिर खान पूरी तैयारी से फिल्म में काम करने के लिए जुट गये हैं| उनकी प्रोडक्शन की फिल्म डेल्ही बेली 1 जुलाई को रिलीज हो रही है| आमिर कहते हैं कि उन्हें अगर मौका मिले तो वह अंदाज अपना अपना और सरफरोश के सीक्वेल में काम करना चाहेंगे|

उनका कहना है कि इसका अगला भाग बनाया जा सकता है| आमिर ने यह भी कहा है कि सीक्वेल पर मुझे कोई आपत्ति नहीं है| मैं उस तरह की फिल्मों को प्रोमोट ही करता हूं|यदि फिल्म की कहानी, पात्र या फिल्म के किरदार मुझे पसंद आते हैं तो मैं यह जानना चाहूंगा कि इस पर आगे क्या हो सकता है|

यदि इसी तरह की कोई कहानी मिलती है जो पहले भाग से अलग हो और उसमें उन्हीं किरदारों का इस्तेमाल किया जा रहा है तब क्यों नहीं| उन्होंने कहा मुझे लगता है कि सरफरोश और अंदाज अपना अपना के सीक्वल बन सकते हैं. इन दोनों में सीक्वेल की संभावना है| लेकिन इस पर किसी ने अब तक काम नहीं किया है| वर्ष 1999 में आयी सरफरोश का निर्देशन जॉन मैथ्यू मथान ने किया था| इसमें आमिर खान ने पुलिस अधिकारी एसीपी राठौर की भूमिका
निभाई थी| आमिर के अनुसार इस फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाया जा सकता है| वह कहते हैं कि सरफरोश का अगर तैयार होता तो इसमें एसपी राठौर के सामने कुछ नये मामलों को रखा जा सकता है| जिसे वह सुलझायेंगे|

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X