Aamir Khan Samdhan: इंटरनेट की स्टार बनीं आमिर खान की समधन, आएरा की सासू मां की तस्वीरें हो रही हैं ट्रेंड

Aamir Khan Samdhan

Aamir Khan Samdhan pics trends on the internet: आमिर खान [Aamir Khan] की बेटी आएरा खान [Ira Khan] ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाया और दोनों ने परिवार की मौजूदगी में सगाई कर ली। इस सगाई से आमिर खान का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा था लेकिन अब इंटरनेट की स्टार बन चुकी हैं आमिर खान की समधन।

दरअसल, आएरा खान की सगाई से उनकी होने वाली सासू मां, यानि कि नूपुर शिखरे की मां की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आएरा की सासू मां काफी ज़्यादा खुश और मस्ती के मू़ड में दिखाई दे रही हैं। कहीं वो अकेले डांस करती दिख रही हैं तो कहीं पर सबके साथ और इन तस्वीरों के साथ वो इंटरनेट का दिल जीत चुकी हैं।

प्रीतम आंटी के फैन्स

प्रीतम आंटी के फैन्स

नूपुर शिखरे की मां का नाम है प्रीतम शिखरे। और प्रीतम आंटी, आएरा और नूपूर के दोस्तों की फेवरिट हैं। आएरा के दोस्तों ने उनके पोस्ट पर प्रीतम आंटी के लिए ढेर सारा प्यार बरसाया।

नूपुर शिखरे की मां प्रीतम शिखरे

नूपुर शिखरे की मां प्रीतम शिखरे

नूपुर शिखरे की मां प्रीतम शिखरे ने बेटे की सगाई में जमकर डांस किया। आएरा खान ने उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर जैसे ही शेयर कीं, ये तस्वीरें तेज़ी से वायरल होने लगीं।

आएरा ने लिखा पोस्ट

आएरा ने लिखा पोस्ट

एक पोस्ट में आएरा ने लिखा - क्या आप हमारी सगाई में सबसे खुश इंसान और सबसे मस्त इंसान से मिले हैं? मैं उम्मीद करूंगी कि मैं भी ज़िंदगी में आपके जैसे बिंदास बन पाऊं।

बहू के साथ किया जमकर डांस

बहू के साथ किया जमकर डांस

आएरा खान की सासू मां प्रीतम शिखरे ने उनके साथ जमकर डांस किया। वहीं वो आएरा की बहन ज़ैन मैरी खान के साथ भी मस्ती करती नज़र आईं। ज़ैन ने भी प्रीतम आंटी को बेस्ट बताया।

पेशे से कथक टीचर

पेशे से कथक टीचर

गौरतलब है कि नूपुर शिखरे की मां प्रीतम शिखरे पेशे से एक कथक टीचर हैं। यही कारण है कि वो नूपुर - आएरा की सगाई पर भी जमकर डांस करती दिखाई दीं।

आमिर खान की मस्त समधन

आमिर खान की मस्त समधन

आमिर खान की समधन अब इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं। किरण राव के साथ उनकी ये बेहद क्यूट सी तस्वीर भी वायरल हो रही है।

पेशे से ट्रेनर नूपुर

पेशे से ट्रेनर नूपुर

नूपुर शिखरे, पेशे से एक ट्रेनर हैं। उन्होंने आमिर खान को ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए ट्रेन किया है और इसके बाद वो आएरा खान को भी ट्रेन कर रहे थे। इसी बीच उनकी दोस्ती हुई और दोनों करीब आए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X