आमिर के बेटे जुनैद के लिए पहुंचे सलमान, खेला मैच

विकलांग बच्चों के एक ट्रस्ट की सहायता करने के उद्देश्य से यह मैच फिल्मी सितारों और विकलांग बच्चों के बीच रखी गया था। इस मैच में बॉलीवुड के कई सितारों ने भाग लिया। अब आमिर खान तो नहीं आ सके लेकिन हां उनके दोस्त सलमान खान इस मैच में अपनी उपस्थिती दर्ज कराने जरूर पहुंचे।
अरबाज खान, सोहेल खान और रानी मुखर्जी के अलावा कई स्टार मौजूद थे। पापा के ना आने के बारे में जुनैद ने कहा कि उन्होंने पहले ही उनसे पूछा था कि उन्हें किस दिन फुर्सत मिलेगी। उन्होंने कहा था कि 1 मई को वह समय निकाल लेंगे। इसलिए जुनैद ने यह मैच उस दिन रखा। लेकिन काम की अधिकता के चलते वो नहीं पहुंच सके। जुनैद को इस बात की खुशी है कि आमिर नहीं तो सलमान तो इस खेल में जरूर पहुंचे।


Click it and Unblock the Notifications