शाहरुख खान नहीं- साउथ की इस धमाकेदार रीमेक में दिखेंगे आमिर खान और सैफ अली खान?
साउथ की सुपरहिट फिल्म विक्रम वेधा की हिंदी रीमेक लंबे समय से चर्चा में है। खबर थी कि इस फिल्म की रीमेक में शाहरुख खान होंगे और निगेटिव किरदार निभाएंगे। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें विक्रम वेधा की हिंदी रीमेक में आमिर खान और सैफ अली खान फाइनल हो चुके हैं। फिल्म में आमिर निगेटिव किरदार निभाएंगे, जबकि सैफ पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगे।
तमिल में बनी सुपरहिट फिल्म विक्रम वेधा में मुख्य किरदार निभाया था आर माघवन ने, जो कि अच्छे पुलिस अधिकारी थे। जबकि विलेन का रोल विजय सेतुपाठी ने निभाया था और ये रोल आमिर खान को मिला है। हिंदी में इस फिल्म को नीरज पांडे प्रोड्यूस करेंगे। जबकि निर्देशन का जिम्मा ओरिजनल फिल्म के निर्देशक गायत्री पुष्कर को ही दिया गया है।

कोई शक नहीं यह एक्शन- क्राइम- थ्रिलर धमाकेदार फिल्म साबित होगा। लाल सिंह चड्ढा के बाद यह आमिर खान की दूसरी रीमेक फिल्म होगी। फिलहाल इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन स्टारकास्ट फाइनल माना जा रहा है।
फिलहाल फिल्म के प्री- प्रोडक्शन पर काम शुरु हो चुका है। फिल्म 2020 मार्च तक फ्लोर पर आ जाएगी। दोनों एक्टर्स ने फिल्म के लिए हामी भर दी है। बहरहाल, हमें अब इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications