आमिर खान को लग गई थी शराब की बुरी लत, इस महिला की वजह से खुद को तबाह कर लेना चाहते थे एक्टर

Aamir khan

Aamir Khan Latest News: मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान अपनी बेहतरीन फिल्मों के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर चर्चाओं में बने रहते हैं। आमिर खान कभी अपनी शादी और तलाक को लेकर चर्चाओं में आ जाते हैं तो कभी वह अपनी नई गर्लफ्रेंड की वजह से हेडलाइन बन जाते हैं।

आमिर नई गर्लफ्रेंड को लेकर हैं चर्चाओं में
हाल ही में आमिर खान ने अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से सभी को मिलवाया। 60 की उम्र में आमिर की गर्लफ्रेड के बारे में सुन लोग तो हैरान ही रह गए थे। आमिर खान अपनी पर्सनल लाइफ को राज बनाकर नहीं रखते हैं। वह अपनी लाइफ में चल रहे छोटे बड़े अपडेट को फैन्स के साथ जरूर साझा करते हैं। हाल ही में आमिर खान ने एक और खुलासा किया है जिसे सुनकर फैन्स के तो होश ही उड़ गए।

डिप्रेशन में आग गए थे आमिर खान
दरअसल आमिर खान ने बताया कि एक महिला की वजह से वह बुरी तरह से शराब की लत में डूब चुके थे। महिला से अलग होने के बाद आमिर खान डिप्रेशन के शिकार हो गए थे। लगभग डेढ़ साल तक उन्होंने शराब पी थी। वह एक दिन में एक बोतल पी जाते थे।

शराब की लग गई थी लत
एक्टर ने खुलासा किया कि जब उनकी शादी रीना दत्ता से हुई वह खुश थे। साल 1986 में आमिर खान और रीना दत्ता ने प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। दोनों 16 साल साथ रहे थे। दोनों के दो बच्चे आइरा खान और जुनैद खान हैं। वहीं आमिर ने आगे बताया कि जब उनका और रीना दत्ता का तलाक हुआ तब वह लंबे समय के लिए डिप्रेशन में चले गए थे। उन्हें वापस अपने पैरों पर खड़े होने के लिए तीन साल गए थे। आमिर खान ने बताया कि उन्होंने डेढ़ साल तक जमकर शराब पी थी।

खुद को बर्बाद कर देना चाहता था
आमिर खान ने कहा कि रीना दत्ता से अलग होने के बाद वह लंबे समय तक काम पर भी नहीं गए थे वह बस घर पर ही थे वह अकेले रहना पसंद करते थे। एक्टर ने कहा कि- हैरानी तो इस बात की है कि वह शराब नहीं पीते थे। उनसे अलग होने के बाद पता नहीं था कि क्या करना है। एक्टर ने कहा कि मैं रात भर सो तक नहीं पाता था। मैं एक दम देवदास की तरह बन गया था। जो बस खुद को पूरी तरह से बर्बाद कर लेना चाहता था।

सच स्वीकार करना होगा
आमिर ने आगे कहा कि आपका जो नुकसान हुआ है जो आपसे अलग हुआ है उसे आपको स्वीकार करना ही होगा। स्वीकार करना होगा कि जो पहले कोई आपका था वो अब आपका नहीं है। और यह भी स्वीकार करना होगा कि जो पहले आपके पास था तो कितना अच्छा था और अब आपको उसकी कितनी याद आएगी।

Read more about: aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X