..................... aamir khan said he was very nervous in first photoshoot with sridevi - Hindi Filmibeat

आमिर खान ने अपने बर्थडे में किया खुलासा, श्रीदेवी को देखकर नर्वस हो गए थे आमिर

बॉलीवुड की चांदनी और बेहतरीन अदाकार श्रीदेवी तो इस समय हमारे साथ नहीं है लेकिन उनकी यादें रुपहले पर्दे पर हमेशा जिंदा रहेगी। श्रीदेवी को कई नामों से पुकारा जाना जाता था और बेहद खूबसूरत होने के कारण लोग उनको रूप की रानी और हवा हवाई जैसे कई नामों से बुलाते थे।

ये वो दौर था जब श्रीदेवी का हर शख्स दिवाना हुआ करता था और उनमे से एक दीवाना वो सुपरस्टार भी थी जो आज लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। जी हां हम बात कर रहे सुपरस्टार आमिर खान की जो कि श्रीदेवी के दीवानों की लिस्ट में आते है। बता दें कि इस बात का खुलासा खुद आमिर खान ने किया है।

aamir khan, sridevi, आमिर खान, श्रीदेवी

आज आपको उन बातों के बारे में बताएंगे जो आज से पहले आपके सामने तभी नहीं और आमिर खान के कई राज आपके सामने आज रखे जाएगें। आपको बता दे कि आमिर खान ने बताया कि श्रीदेवी उन स्टार्स में से थी जिनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेकाबू हो जाते थे और कुछ भी कर सकते थे।

आमिर खान ने इस बात को बताते हुए काफी अफसोस जाहिर किया कि जब उनको खबर मिली श्रीदेवी की मौत हो चुकी है तो उनके पैरों के नीचे जमीन खिसक गई और एक पल के लिए तो उनको भरोसा ही नही हुआ कि ये बात सच भी हो सकती है।

एक इंटरव्युव में बात करते हुए आमिर खान ने कहा था कि एक बार उनको भी श्रीदेवी के साथ काम करने का मौका मिला था और मौका एक मैगजीन के कवर फोटो के शूट के लिए मिला था। आमिर बताते है कि जब उनको ये बात पता चली तो वो काफी खुश हुए थे और साथ साथ ही उनके दिल में एक डर भी था कि वो श्रीदेवी को कैसे फेस करेगे।

आमिर के लिए वो समय एक एक्टर की तरह नहीं था बल्कि किसी फैन की तरह उसके सुपरस्टार को फेस करने की तरह था। बता दें कि आमिर कहते है कि वो काफी ज्यादा नर्वस हुए जा रहे थे।

आमिर खान ने खुलकर बोलते हुए कहा था कि मुझे उनके सामने जाने में इसलिए भी डर लग रहा था क्योंकि उनका ऐसा मानना है कि वो जब श्रीदेवी को देखेगे तो वो समझ जाएंगी कि मैं उनसे प्यार करता हूं।

श्रीदेवी ने एक से बढ़कर एक फिल्मों मे काम किया है और करीब 300 फिल्में हर भाषाओ में की है। आपको बता दे कि आमिर खान भी आज अपना जन्मदिन मना रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X