सचिन के लिए हैट्स ऑफ- आमिर खान!

आमिर खान जो कि बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट माने जाते हैं क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बहुत बडे फैन हैं। आमिर खान सचिन तेंदुलकर के आखिर मैच को लेकर इतना उत्साहित हैं कि हाल ही में रिलीज हुए अपने धूम 3 के गाने के लॉंच के दौरान भी आमिर सबसे लास्ट में पहुंचे। आमिर खान ने इवेंट में आने के बाद भी सचिन सचिन का नारा जारी रखा। आमिर खान ने कहा कि मैं सचिन की बैटिंग देखकर आ रहा हूं लेकिन अभी भी सिर से सचिन सचिन का नारा नहीं गया। आमिर ने ये भी कहा कि वो पिछले काफी समय से अपने सिर पर वो मैजिकल कैप पहन रहे हैं लेकिन आज वो मैच में पहनकर नहीं गये क्योंकि आज सचिन का दिन है और सचिन के लिए हैट्स ऑफ।

आमिर खान ने कहा सचिन ने आज 38 रन बनाए हैं और कल वो सेंचुर मारेंगे। कल भी मैं मैच देखने जाउंगा। आमिर खान ने ये भी कहा कि वो कभी रियल लाइफ में सचिन तेंदुलकर का किरदार निभाना चाहेंगे। आमिर खान के साथ कैटरीना कैफ ने भी सचिन के बारे में बात करते हुए कहा कम मैच तो नहीं देख पाउंगी लेकिन सचिन एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं और हम सभी उन्हें मिस करेंगे। आमिर खान के देर से आने से कैटरीना आमिर से थोड़ा नराज़ थीं उन्होंने कहा कि आमिर उनसे ज्यादा सचिन से प्यार करते हैं इसलिए उन्हें इस तरह अकेला छोड़कर चले गये हैं।

आमिर खान से पूछा गया कि आप अपनी मैजिकल कैप पहनकर आज यहां क्यों नहीं आए तो इसपर आमिर ने कहा "आप लोग जानना चाहते हैं कि मैंने कैप क्यों नहीं पहनी? असल में वो कैप में पिछले काफी समय से पहन रहा हूं वो काफी लकी कैप है। लेकिन आज सचिन का दिन है तो सचिन के लिए हैट्स ऑफ। कल भी मैं कैप नहीं पहनूंगा। कल सचिन सेंचुरी मारेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X