रजनीकांत के बड़े फैन है सुपरस्टार आमिर खान, काला फिल्म के लिए कही ये बात
सुपरस्टार रजनीकांत की दीवनगी किसी से भी छिपी नही है और लोग साउथ इंडिया में रजनीकांत को भगवान की तरह पूजते है। फिलहाल रजनी फिल्म काला को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे है और इसकी दीवानगी लोगों में साफ देखने को मिल रही है। बता दें कि रजनीकांत की फिल्म का इंतजार जितना आम फैंस को उतना ही बॉलीवुड के सुपरस्टार्स को।
जी हां सुपरस्टार आमिर खान भी रजनीकांत के काफी बड़े फैन है और वो रजनी की फिल्म काला देखने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक है। आमिर खान ने ट्वीट किया है कि वो हमेशा से ही रजनीकांत के काफी बड़े फैन रहे है और वो फिल्म काला को देखने के लिए अब इंतजार नहीं कर सकते है।

फिल्म रिलीज हो चुकी है और लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। बता दें कि इस फिल्म को पा. रंजीत ने निर्देशित किया है जिसमें रजनीकांत मुंबई के इलाके धारावी के इर्द गिर्द कहानी में घूमते हुए नजर आती है।
इसके अलावा फिल्म में नाना पाटेकर और हुमा कुरैशी लीड रोल में नजर आ रहे है। बता दें कि नाना पाटेकर इस फिल्म में खलनायक का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले है।
फिल्म का ट्रेलर जबसे सबके सामने आया था तब से ही लोग फिल्म लिए उत्सुक थे। फिल्म में नाना पाटेकर के दमदार अभिनय की भी लोग काफी ज्यादा तारीफ कर रहे है और कह रहे है इस बार काफी अच्छा अभिनय देखने को मिल रहा है।
बता दे कि फिल्म में जब रजनीकांत और नाना पाटेकर एक दूसरे के सामने आते है तो थिएटर में सीटियां बजनी शुरु हो जाती है। आमिर खान जो खुद एक सुपरस्टार है वो रजनीकांत को काफी ज्यादा पसंद करते है और उनकी फिल्म देखने वाले है।
आमिर खान इस समय फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए काफी ज्यादा बिजी चल रहे है और इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है।
फिलहाल रजनीकांत की फिल्म बॉक्स ऑफिस में धूम मचा रही है और लोग इस फिल्म का काफी ज्यादा पसंद कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications












