'दोनों बीवियों से पूछ लो, मैं बहुत रोमांटिक हूं..' तीसरी शादी की खबरों के बीच आमिर खान बयान हुआ वायरल
Aamir Khan Romantic: आमिर खान इस वक्त अपनी फिल्म लगान के 25 साल पूरे होने को लेकर चर्चा में हैं और हाल ही में एक इवेंट हुआ था जिसमें उनकी दोनों पूर्व पत्नियां और मौजूदा गर्लफ्रेंड शामिल थीं। जी हां, आमिर खान ने अब तक दो शादियां की हैं और दोनों से उनकी तलाक हो चुका है।

उनकी पहली पत्नी का नाम रीना दत्ता है और दूसरी का नाम किरण राव है। दोनों के साथ काफी लंबे समय तक उनका रिश्ता रहा और बाद में आपसी सहमति से वो अलग हो गए। हालांकि उनके रिश्ते इतने नहीं बिगड़े हैं कि वो एक दूसरे की शक्ल ना देखें।
लगान के 25 साल पूरे होने के मौके पर आमिर खान पहली पत्नी रीना दत्ता, दूसरी पत्नी किरण राव और मौजूदा गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को बुलाया था। इस दौरान कमाल का नजारा देखने को मिला और तीनों को एक साथ कार में बैठकर आमिर खान के साथ जाते भी देखा गया।
मैं बहुत रोमांटिक हूं..
लगान की चर्चा के बीच आमिर खान का एक पुराना वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आमिर खान अपने रोमांटिक होने को लेकर दावा कर रहे हैं। उन्होंने खुलकर कहा कि वो काफी रोमांटिक हैं और यकीन ना हो तो उनकी दोनों बीवियों से पूछ सकते हैं। इस दौरान आमिर खान एक इवेंट पर मौजूद थे। उन्होंने मां कसम खाते हुए कहा, ''असलियत में मैं बहुत रोमांटिक आदमी हूं। मां कसम, मैं बहुत रोमांटिक हूं। ये कहते हुए अजीब लग रहा है लेकिन आप मेरी दोनों बीवियों से पूछ सकते हैं। क्योंकि मैं वैसा ही हूं।'' आमिर खान का ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।
कब करेंगी तीसरी शादी?
आमिर खान और गौरी स्प्रैट काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबरें हैं कि अगले महीने यानि जलाई 2026 में दोनों शादी करने वाले हैं। 5 जुलाई को आमिर खान तीसरी शादी गौरी स्प्रैट से कर सकते हैं। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। देखने वाली बात होगी कि इस शादी में भी उनकी दोनों पूर्व पत्नियां शामिल होती हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
