Shocking दंगल के लिए अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे आमिर खान

आमिर खान, यानि बॉलिवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट हमेशा ही अपनी फिल्मों में अपने किरदार के साथ किसी तरह का कोई एडजस्टमेंट नहीं करते। उन्हें हर एक चीज में परफेक्शन चाहिए तो बस चाहिए। दंगल के लिए अपने किरदार के साथ पूरी तरह से न्याय करने के चक्कर में इस बार आमिर खान अपने स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ कर बैठे।

जी हां, आमिर खान ने ये बात खुद अपने इंटरव्यू के दौरान जाहिर की और कहा- दंगल का दूसरा भाग हम लोग पहले शूट कर रहे हैं। इस भाग के लिए मैंने कुछ ही हफ्तों में करीब 20 किलो तक का वजन बढ़ाया है। अब फिल्म के पहले भाग के लिए मुझे पीके जैसा दिखना है और कुछ हफ्तों में जल्द से जल्द इस वजन को घटाना है। इस उम्र में ये मेरे स्वास्थ्य के लिए काफी खराब है।

बजरंगी भाईजान ले आई करन अर्जुन को करीब

इस उम्र में वजन बढ़ाना बहुत आसान है लेकिन वजन घटाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। दिन रात एक्सरसाइज के साथ ही खान-पान का भी ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। लेकिन रिस्क तो लेना ही पड़ेगा।

आमिर खान के फैंस को ये सुनकर चिंता हो सकती है कि इस एक्टर ने उनके लिए एक बेहतरीन फिल्म बनाने के लिए अपने स्वास्थ्य तक से समझौता कर लिया है। अब देखना है कि दंगल के लिए आमिर खान की ये शिद्दत बॉक्स ऑफिस पर कितनी निखर कर आती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X