मैं जहां हूं खुश हूं, राज्य सभा का सदस्य नहीं बननाः आमिर

aamir khan
आमिर खान के पहले टीवी शो सत्यमेव जयते का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे। रविवार को शो सबके सामने भी आया और खूब तारीफ भी बटोरी। उन्होंने इस शो में बेटों के नाम पर बेटियों को बली के घाट उतारने वाले शहरों में पढ़े लिखे लोगों का चेहरा सबके सामने लाया।

जब आमिर से पूछा गया कि उन्हें राजनीति में कोई इंट्रस्ट है या नहीं इस पर उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह जहां हैं वही पर खुश हैं। वो राज्य सभा सदस्य भी नहीं बनना चाहते हैं।

पिछले महीने अभिनेत्री रेखा और क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का काम राज्य सभा सदस्य के लिए नामांकित हुआ है। आमिर से जब ऐसे नामांकन के लिए पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरा नामांकन नहीं हुआ है, मैं जहां हूं खुश हूं और जो करना चाहता हूं वो कर रहा हूं।

उन्होंने कहा कि मैं अपने क्षेत्र में रहकर ही अपने समाज के लिए कुछ कर सकता हूं, अगर मैं कहीं और चला जाऊं तो शायद समाज के लिए उतना नहीं कर पाऊंगा। आपको बता दें कि फिल्म जगत से अब तक राज्य सभा के लिए हेमा मालिनी, नरगिस दत्त, वैजयंतीमाला, लता मंगेश्कर आदि का नामांकन हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X