आमिर की पत्नी किरण राव के घर चोरी..50 लाख के गहने गायब!
आमिर खान की पत्नी किरण राव के घर करीब 50 लाख की चोरी हो गई है। किरण के घर से एक हार और एक अंगूठी गायब है।
आमिर खान की पत्नी किरण राव के बांद्रा वाले घर में चोरी होने की खबर आई है। खबर के मुताबिक किरण के तकरीबन 50 लाख रुपये से ज्यादा के गहने घर से गायब हो गए हैं, जिसकी शिकायत उनके एक रिश्तेदार ने पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 453 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायत के अनुसार, किरण को पिछले हफ्ते ही पता लगा कि उनकी हीरे की अंगूठी और नेकलेस गायब है। सूत्र ने बताया कि चोरी का नौकरानी पर शक है।
अब सुनील शेट्टी के बेटे करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू..सुपरस्टार डायरेक्टर करेंगे लॉन्च!
हालांकि पुलिस के हाथ कोई सबूत नहीं लगा। पुलिस ने अब तक किरण राव की कुक फरजाना, असिस्टेंट सुजैना, नौकरानी झुमकी से पूछताछ की है। सुबह से शाम तक पूछताछ की जा रही है। किरण से इस मामले में कोई बात नहीं हो पाई है और खास पुलिस ने भी इस बारे में कोई कमेंट नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications