आमिर खान की विक्रम वेधा रीमेक - रिलायंस इंटरटेनमेंट का धमाकेदार एलान
आमिर खान, 14 मार्च यानि कि अपने जन्मदिन पर एक धमाकेदार एलान करने वाले हैं और अब ये तय हो चुका है कि ये एलान होगा विक्रम वेधा रीमेक का। आमिर खान, सैफ अली खान के साथ विक्रम वेधा रीमेक में काम करेंगे और लाल सिंह चड्ढा के बाद ये उनकी अगली फिल्म होगी।
फिल्म में आमिर खान के साथ सैफ अली खान मुख्य भूमिका में होंगे। गौरतलब है कि विक्रम वेधा, 2017 में आई एक तमिल फिल्म थी जिसे पुष्कर - गायत्री ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में थे।

दिलचस्प है कि आर माधवन के साथ आमिर ने अपने करियर की दो बड़ी फिल्में - रंग दे बसंती और 3 इडियट्स दी हैं। वहीं विजय सेतुपति, आमिर खान की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा में काम कर रहे हैं।
विक्रम वेधा, बेताल पच्चीसी से प्रेरित एक कहानी है। विक्रम एक पुलिस ऑफिसर है जो क्रिमिनल वेधा को पकड़कर मारना चाहता है। लेकिन जैसे ही वो वेधा को पकड़ता है, वेधा उसे तीन कहानियां सुनाता है जो विक्रम को सही और गलत के अंतर में कन्फ्यूज़ कर देती हैं।
अब देखना है कि आमिर खान और सैफ अली खान इस शानदार कहानी को अपने अंदाज़ में कैसे ढालते हैं और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है।


Click it and Unblock the Notifications
