आमिर खान ने प्रियंका की फिल्म The Sky is Pink के ट्रेलर को देख कर डाला ऐसा ट्वीट- Viral
सुपरस्टार आमिर खान इस समय फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है और फिल्म की तैयारी में खुद को परफेक्ट करने में लगे हुए हैं। ऐसा काफी कम देखा जाता है कि आमिर खान किसी फिल्म या ट्रेलर पर अपनी राय दें या वो फिल्में देखें। लेकिन इस समय एक ट्वीट आमिर खान ने किया जिसमें उन्होने प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म द स्काई इज पिंक के ट्रेलर को लेकर काफी ज्यादा तारीफ की है।
आमिर खान ने इसपर ट्वीट करते हुए लिखा है कि..'मैंने ट्रेलर देखा काफी ज्यादा शानदार है और इस फिल्म को लेकर मुझे काफी इंतजार है। ऐसा लग रहा है कि सोनाली ने एक और शानदार फिल्म बनाई है।

प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और जायरा को देखकर लग रहा है कि तीनो फिल्म से शानदार काम करने वाले हैं।' आमिर खान के इस ट्वीट की काफी ज्यादा चर्चा है और निश्चित ही आमिर खान की सराहना के बाद टीम स्काई इज पिंक काफी ज्यादा खुश जरूर हुई होगी।
आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान बॉक्स ऑफिस में बुरी तरह से पिट गई थी। लोगों ने आमिर खान से टिकट के पैसे तक वापस मांगे। बता दें कि आमिर खान अब लाल सिंह चड्ढा से दमदार तरीके से वापसी करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications