आमिर खान ने BSF के 55वें स्थापना दिवस पर किया ये ट्वीट- धड़ल्ले से हो रहा है वायरल
सुपरस्टार आमिर खान को लेकर फेमस हैं कि वो काफी सोशल मीडिया पर नजर आते हैं। लेकिन इस समय उनका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जो कि उन्होने खुद ही ट्वीट किया है। बता दें कि 1 दिसंबर को सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अपना 55वां स्थापना दिवस मनाया और इस मौके पर आमिर खान ने उनको बधाई दी थी। आमिर खान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि.. "बीएसएफ (BSF 55th Foundation Day) हमारे देश के लिए समर्पित सेवा के 55 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।
मैं बीएसएफ के सभी रैंक के लोगों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देता हूं।" बता दें कि उनका ये ट्वीट काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और उनके फैंस इसपर कमेंट कर रहे हैं।

आमिर खान अलाना इस मौके पर बीएसएफ को देश भर से हजारों लोगों ने बधाइयां दी। आमिर खान इस समय लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर रहे हैं और इसी में काफी ज्यादा बिजी हैं। हाल ही में वो अमृतसर के स्वर्ण मंदिर भी पहुंचे थे।


Click it and Unblock the Notifications