..................... Aamir Khan's Thugs of hindostaan postponed - Hindi Filmibeat

दीवाली पर होना है खान ब्लॉकबस्टर का धमाका...लेकिन फिर से POSTPONED!

आमिर खान स्टारर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान किसी ना किसी कारण से लटक ही जाती है। अब तो फिल्म में सब कुछ मिल चुका है, कास्ट फाइनल हो गई है लेकिन एक बार फिर फिल्म पोस्टपोन हो गई!

आमिर खान स्टारर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान इतने समय से लटक रही है और अब माना जा रहा था कि फातिमा सना शेख के फाइनल होने के बाद फिल्म ट्रैक पर लौट आई है और फटाफट बनना शुरू हो जाएगी।

लेकिन खबर है कि एक बार फिर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान पोस्टपोन हो चुकी है। कारण है आमिर खान का परफेक्शन! दरअसल, फिल्म के लिए आमिर खान को तलवारबाज़ी सीखनी है और इसके लिए आमिर को समय चाहिए।

aamir-khan-s-thugs-of-hindostaan-postponed

गौरतलब है कि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ब्रिटिश साम्राज्य के पहले के भारत की कहानी है और फिल्म उस समय बनी है जब तलवार बाज़ी केवल शौक नहीं लोगों की ज़िंदगी का हिस्सा होती थी। इसलिए आमिर कोई चूक नहीं करना चाहते हैं।

इतना ही नहीं, आमिर खान ने इसके लिए अमरीका से प्रोफेशनल ट्रेनर बुलवाए हैं जो उन्हें ट्रेनिंग दे रहे हैं। वैसे तो फिल्म की शूटिंग जून में शुरू होनी थी लेकिन अब देखना है कि फिल्म कब से शुरू होती है।

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान दीवाली 2018 पर रिलीज़ होगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख और आमिर खान मुख्य भूमिकाओं में होंगे। जब से फिल्म बन रही है तब से ही फिल्म किसी ना किसी कारण से चर्चा में हैं।

दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस पर कोई ऐसा स्टार नहीं है जिसका दीवाली पर दीवाला ना निकला हो -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X