OUCH: आमिर खान की अगली फिल्म का ये #FirstLook फैन्स को बेवकूफ बना गया!

हाल ही में आमिर खान की अगली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का फर्स्ट लुक लीक हो गया था और फैन्स आमिर खान को ऐसे रूप में देखकर चौंक गए थे। लेकिन आमिर ने उन्हें और ज़्यादा चौका दिया।

आजकल सोशल मीडिया इतनी खतरनाक चीज़ है कि कुछ भी लीक हो जाता है और झट से वायरल हो जाता है। मतलब अगर एक खबर लीक हो गई तो उसे पुरानी और बासी होने में महज़ एक से दो घंटे लगते हैं बस।

हाल ही में आमिर खान का ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का लुक लीक हो गया। और लोग आमिर खान को देखकर चौंक गए क्योंकि इस लुक में वो शानदार लग रहे थे। वहीं लोगों के मन में फिल्म को लेकर भी उत्सुकता बढ़ गई।

aamir-khan-s-thugs-hindosthan-look-not-revealed-yet

लेकिन अब पता चला कि ये फर्स्ट लुक फिल्म के लिए था ही नहीं। दरअसल, आमिर का नया प्रोजेक्ट है स्टार प्लस। वो स्टार प्लस की नई टैगलाइन - नई सोच के ब्रांड एंबैज़डर और इसीलिए उन्होंने एक एड शूट किया।

इस एड में आमिर खान एक सिख हलवाई की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं जो काफी खुश है कि बच्चों ने उसकी दुकान चला दी - ऑनलाइन प्रचार से। एक ग्राहक उन्हें बधाई देता है कि बेटे होनहार हो गए।

तो आमिर खान टोकते हैं बेटे नहीं जी बेटियां और फिर अपनी दोनों बेटियों से मिलवाते हैं। स्टार प्लस के इस नई सोच के एड को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और आमिर खान की पहल को भी। दुकान का नाम भी लड़कियों के नाम पर होता है।

वैसे कुछ भी कहिए आमिर की अगली फिल्म के पहले लुक का इंतज़ार सबको है। वैसे हाल ही में कुछ फिल्मों के फर्स्ट लुक ने बेचैन कर के रख दिया -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X