नेपोटिज्म पर अब वायरल हुआ आमिर खान बयान- जानिए क्या बोल गए थे सुपरस्टार
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर एक अलग ही बहस छिड़ी हुई है और कई लोग इसपर अपनी अपनी राय रख रहे हैं। लेकिन इस समय सुपरस्टार आमिर खान का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है जिसमें वो निपोटिज्म पर अपनी राय रखते हुए नजर आ रहे हैँ। गौरतलब है कि अभिनेता ये वीडियो 2017 का है और अब इसको सोशल मीडिया पर लोगों के द्वारा शेयर किया जा रहा है।
गौरतलब है कि आमिर खान ने भी इंडस्ट्री में चल रहे नेपोटिज्म का विरोध किया था और इसको एक नेचुरल ह्यूमन टेंडेंसी बताया था। इसके अलावा उन्होने खुद एक सवाल किया था कि ये सवाल उनके किस तरह से पूछा जा रहा है.. आप किसी जनरल तरीके से पूछ रहे हैं या फिर किसी मुद्दे को लेकर बात कर रहे हैं। आमिर खान का कहना है कि किसी की मदद करना भी एक इंसानी फितरत है और हो सकता है वो उस फैमिली की मदद कर रहा हो जिसकी देखभाल वो करना चाहता है।
'जितना दबो, उतना ही दबाते हैं' आखिर क्यों अमिताभ बच्चन ने लिखी इतनी बड़ी बात?


Click it and Unblock the Notifications