लॉकडाउन में आमिर खान के बेटे जुनैद पंचगनी में फंसे, ये सितारे भी घर से दूर- झेल रहे परेशानी
अभिनेता आमिर खान के बेटे अपने परिवार से दूर हैं। आमिर के बेटे जुनैद खान लॉकडाउन के चलते पंचगनी स्थित अपने बंगले पर फंस गए। दरअसल जुनैद लॉकडाउन से पहले घर से दूर इस फॉर्महाउस पहुंचे थे फिर वह वहीं फंस गए हैं। फिलहाल वह 3 मई तक अपने घर वापस नहीं लौट पाएंगे। बता दें आमिर खान के तीन बच्चे हैं। इरा खान, आजाद और जुनैद।
हाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया और 19 दिन का लॉकडाउन तक बढ़ा दिया है। 3 मई के बाद ही लॉकडाउन खुलने की संभावना है। हालांकि अभी साफ नहीं है कि आगे लॉकडाउन बढ़ाया जाता है या नहीं।
बता दें लॉकडाउन के चलते तमाम सेलिब्रेटी भी घरों से दूर हैं और बाहर फंसे हुए हैं। ऐसे ही मनोज वाजपेयी, सलमान खान, रतन राजपूत और जैकी श्रॉफ भी घर से दूर फंसे हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications