स्टार किड डेब्यू: आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने ऋतिक रोशन को इस यशराज फिल्म में किया रिप्लेस
काफी समय से आमिर खान के बेटे जुनैद खान के फिल्म डेब्यू की चर्चा चल रही है लेकिन अब खबर है कि जुनैद खान ने यशराज फिल्म्स के एक बड़े प्रोजेक्ट से ऋतिक रोशन को रिप्लेस कर दिया है। जुनैद की फिल्म का नाम फिलहाल फाईनल नहीं है लेकिन फिल्म असली घटनाओं पर आधारित होगी।
ये फिल्म 1962 के मशहूर करसनदास मुजली Vs जादूनाथजी बृजरतनजी महाराज के केस पर बन रही है। फिल्म में जुनैद पत्रकार करनसदास की भूमिका में नज़र आएंगे।

जादूनाथजी बृजरतनजी एक बाबा थे जो वल्लभाचार्य संप्रदाय से ताल्लुक रखते थे। उनके भक्तों की लिस्ट लंबी चौड़ी थी लेकिन करसनदास ने ये खुलासा किया कि इस धर्म परंपरा में मर्द अपनी औरतों को गुरूओं के साथ संबंध बनाने के लिए चढ़ावे की तरह चढ़ाते हैं। बाद में कोर्ट में केस हुआ और आखिरकार करसनदास की जीत हुई।
खुलासों में ये भी पता चला कि इस पंथ में मुक्ति का रास्ता ही सामूहिक संबंध बनाना था। ये केस काफी समय तक लोगों की दिलचस्पी बना रहा। बाद में इस पर महाराज नाम की एक किताब प्रकाशित की गई थी।


Click it and Unblock the Notifications