आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने दिया इश्क रीमेक में हीरो के रोल का ऑडीशन, हो गए रिजेक्ट
आमिर खान के बेटे जुनैद खान, आजकल फिल्म डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं और चूंकि वो अपने पिता की मदद नहीं लेना चाहते हैं, इसलिए वो अलग अलग फिल्मों के लिए ऑडीशन भी दे रहे हैं और रिजेक्ट भी हो रहे हैं।
खबर है कि 2019 की सुपरहिट मलयालम फिल्म इश्क का हिंदी रीमेक बनने जा रहा है जिसे प्रोड्यूस कर रहे हैं नीरज पांडे। और इस फिल्म में हीरो के रोल के ऑडीशन के लिए जुनैद खान भी पहुंचे।

लेकिन फिलहाल जुनैद को अपने फिल्म डेब्यू के लिए इंतज़ार करना पड़ेगा क्योंकि इश्क रीमेक के लिए उनका ऑडीशन रिजेक्ट हो चुका है। गौरतलब है कि जुनैद एक थियेटर आर्टिस्ट हैं और काफी सालों से थियेटर में सक्रिय हैं।


Click it and Unblock the Notifications