पापा आमिर खान को अब बेटे आजाद बुलातें है 'पीके'
आमिर खान अपनी फिल्म पीके को लेकर काफी उत्साहित हैं। लेकिन लगता है सिर्फ आमिर ही नहीं, बल्कि उनका परिवार भी पीके के रंग में रंग गया है। ऐसा हम नहीं, खुद आमिर बताते हैं। आमिर के अनुसार, उनका छोटा बेटा आजाद अब उन्हें 'पीके' कहकर बुलाने लगा है।

आपको बता दें, निर्देशक राजकुमार हिरानी ने फिल्म पीके की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी, जहां खान परिवार भी मौजूद था। आमिर के अनुसार, उनके परिवार को यह फिल्म उनकी अब तक की बेस्ट फिल्म लगी।
आमिर ने कहा, यह मेरे लिए खुशी की बात है कि मेरी फैमिली को यह फिल्म इतनी पसंद आयी। मैं अब पीके को लेकर और ज्यादा उत्साहित हो गया हूं। आमिर ने बताया कि, उनका तीन वर्षीय बेटा आजाद अब उन्हें पीके कहकर बुलाने लगा है। और वह पीके की डांस भी कॉपी करता है।
फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान आमिर का पूरा परिवार मौजूद था। आमिर की मां, पत्नी किरण राव, बेटा आजाद और बेटी इरा। आमिर ने लिखा की इस मौके पर उन्होंने अपने बड़े बेटे को मिस किया जो इन दिनों LA में है।
बहरहाल, राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म पीके 19 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आमिर खान समेत अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, संजय दत्त और बोमन ईरानी मुख्य भूमिकाओं में हैं।


Click it and Unblock the Notifications