#Breaking: ब्लॉकबस्टर खान का धमाकेदार एलान....दीवाली 2017 पर आ रहा हूं!
आमिर खान अब ब्लॉकबस्टर खान बन चुके हैं और जब भी वो आ्रते हैं तो दूर दूर तक कोई आता दिखाई नहीं देता है और इस बार आमिर खान दीवाली पर धमाका करेंगे और अक्षय कुमार को थोड़ी चिंता शुरू हो गई होगी।
आमिर खान जब भी आते हैं लोग अपना बोरिया बिस्तर समेट कर आराम से बैठ जाते हैं और उनके जाने का इंतज़ार करते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने दिलचस्प गेम पलटा है। ताज़ा जानकारी की मानें तो आमिर खान स्टारर सीक्रेट सुपरस्टार दीवाली 2017 पर रिलीज़ हो रही है।
अब तक फिल्म अगस्त में रिलीज़ हो रही थी लेकिन अब फिल्म पोस्टपोन हो चुकी है। फिल्म डेब्यू डायरेक्टर अद्वैत चंदन की है जो आमिर खान के मैनेजर थे। और फिल्म की हीरोइन हैं ज़ायरा वसीम।

अब कहानी में ट्विस्ट ये है कि पहले दीवाली पर अजय देवगन की गोलमाल रिलीज़ हो रही थी। लेकिन फिर रजनीकांत - अक्षय कुमार स्टारर 350 करोड़ी 2.0 भी रिलीज़ होने लगी और रोहित शेट्टी ने गोलमाल हटा ली।
लेकिन अब अक्षय कुमार को सीधी टक्कर मिलेगी आमिर खान से। देखना है कि उनका ये स्पेशल कैमियो अक्षय पर कितना भारी पड़ेगा।
क्योंकि वैसे भी दीवाली अक्षय पर कई बार भारी पड़ चुकी है। देखिए दीवाली पर कितनी फिल्मों का निकल चुका है दीवाला -


Click it and Unblock the Notifications