लो खुल गई पोल, पीके का नाम क्यों है पीके!
क्या आपको रंचोड़दास श्यामलदास चांचड़ याद है या फंशुख वांगड़ू या सर्किट? यदि हां, तो तैयार रहिए एक और अजीबोगरीब नाम सुनने के लिए। जी हां, राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म पीके में एक बार फिर आमिर खान का नाम कुछ अनोखा रखा गया है। इस फिल्म में आमिर का नाम है 'पुनमिया कौशल', यानि की शॉर्टफॉर्म में पीके।

तो अब समझे, पीके का नाम पीके क्यों और कैसे पड़ा। अभी तक इसको लेकर हजारों तरह के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन असली पोल अब जाकर खुली है।
जैसा कि पहले अंदाजा लगाया जा रहा था कि आमिर इस फिल्म में एक एलियन का किरदार निभा रहे हैं जिसका नाम पीके है। हम आपको बता दें कि अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं तो आप गलत हैं।
दरअसल फिल्म में आमिर के किरदार नाम का निर्देशक राजकुमार हीरानी के दिमाग की उपज है। आमिर का इस फिल्म में नाम 'पुनमिया कौशल' है। जिसका शॉर्ट फॉर्म पीके होता है। राजू हिरानी इतने में ही नहीं माने, बल्कि आमिर के अलावा इस फिल्म में हीरोइन अनुष्का का नाम भी कम रोचक नहीं है। अनुष्का का फिल्म में नाम जगत जननी है।
आपको बता दें, फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। पीके में आमिर खान के अलावा अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, संजय दत्त और बोमन ईरानी मुख्य भूमिकाओं में हैं।


Click it and Unblock the Notifications