A.L.E.R.T. अचानक रिलीज़ हो गई है आमिर खान की ये फिल्म, आप भी बुकिंग कर लीजिए
कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो सदाबहार हो जाती हैं। वहीं कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो वक्त से बहुत आगे होती हैं। ऐसी ही एक फिल्म थी राख, जिसके हीरो थे आमिर खान और डायरेक्टर थे आदित्य भट्टाचार्य।
राख, शनिवार को मुंबई एक थियेटर में वापस रिलीज़ की जा रही है। बिजॉय का कहना है कि यही फिल्म थी जिसकी वजह से मैं निर्देशक बना था। ये फिल्म, मेरा बॉलीवुड में आने का कारण थी। बिजॉय ने ही फिल्म को रिलीज़ करने का आइडिया दिया।

बिजॉय का कहना है कि किसी भी सिनेमाप्रेमी को राख देखनी चाहिए। हर किसी को ये फिल्म ज़रूर पसंद आएगी। फिल्म के बारे में बहुत सी बातें हैं जो मैं डिसकस करना चाहूंगा।
हालांकि अभी तक फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए आमिर खान को न्योता नहीं भेजा गया है। बिजॉय ने बताया कि आमिर फिलहाल राजस्थान में ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग में व्यस्त हैं।
राख भले ही बॉक्स ऑफिस पर इतनी कमाई नहीं कर पाई थी लेकिन एक खास दर्शक वर्ग को ये फिल्म काफी पसंद आई थी। जानिए 1989 में क्या कर रहे थे बॉलीवुड के बाकी सितारे -


Click it and Unblock the Notifications











