Ohh..टीवी पर नहीं देख पाएंगे Pk!

आजकल कोई भी फिल्म रिलीज हो, कुछ ही दिनों के अंदर उसे टेलीविजन पर दिखा दिया जाता है। लेकिन आमिर खान की ताजा रिलीज 'पीके' लगता है टेलीविजन के दर्शकों को देखने नहीं मिल पाएगी। जी हां, आपको बता दे, बीते कुछ महीनों में टीवी चैनलों और फिल्म निर्माताओं के बीच बातचीत बंद होने की वजह से निर्माता चैनलों को सैटेलाइट राइट्स नहीं बेच रहे हैं।

aamir khan

बहरहाल, आमिर खान की फिल्म 'पीके' भी इस लिस्ट में शामिल हो गई है। खबरों के अनुसार, 'चैनलों और फिल्म निर्माताओं के बीच गतिरोध के चलते पिछले 6 महीनों से कोई भी सैटेलाइट डील फाइनल नहीं हुई है।'

आपको बता दें, फिल्म निर्माताओं को फिल्मों के लिए सही रकम नहीं मिल रही है। लिहाजा, बिना सही मुनाफा के वो राइट्स नहीं बेच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, 'इससे पहले सैटेलाइट डील फिल्म की लागत का 40 फीसदी बटोरने में मदद करती थी लेकिन अब ऐसा नहीं हो पा रहा है।'

पढ़ें-PK कंट्रोवर्सी पर आमिर ने रखी अपनी बात..

सैटेलाइट बाजार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 'बॉक्स-ऑफिस के लिए 2014 बहुत अच्छा नहीं रहा। लिहाजा, कुछ निर्माता कम कीमत पर भी अपनी फिल्में बेचने के लिए तैयार हैं क्योंकि फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं की है। जबकि इस साल केवल 9 फिल्मों ने 100 करोड़ कल्ब में एंट्री पाई है, जिन्होंने अपने सैटेलाइट राइट्स अभी तक नहीं बेचे हैं क्योंकि उन्हें उचित कीमत नहीं मिल रही है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X