रिलीज के साथ ही रिकॉर्ड बनाएगी आमिर खान की Pk!
बॉलीवुड में खान तिकड़ी रिकॉर्ड बनाने के लिए जाने जाते हैं। बॉक्स ऑफिस पर इनकी बादशाहत साफ दिखती है। लिहाजा, अपनी अगली रिलीज के साथ आमिर खान फिर एक रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। जी हां, सुनने में आ रहा है कि फिल्म 'पीके' करीब 5,200 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। और इसके साथ ही ये भारत में रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फिल्म बनने जा रही है।

वहीं, फिल्म की रिलीज डेट भी काफी सोच समझ कर रखी गई है। सूत्रों के अनुसार, 19 दिसंबर को कोई और हिन्दी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है तो इस फिल्म को स्क्रीन की बड़ी संख्या मिल जाएगी। फिल्म निर्माता 300 करोड़ के गोल्डन बॉक्स-ऑफिस को छूने की उम्मीद कर रहे हैं।
वहीं, विदेशों में 'पीके' 820 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। फिल्म के बारे में बताया जा रहा है कि इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा थियेटरों में रिलीज करने की कोशिश की जा रही है। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आमिर खान के अलावा अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, संजय दत्त और बोमन ईरानी मुख्य किरदारों में हैं।
गौरतलब है कि, आमिर और राजकुमार हिरानी दर्शकों को हमेशा कुछ अलग देने की कोशिश करते हैं। लिहाजा, इस फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीद हैं।


Click it and Unblock the Notifications