आप भी कटवाइए 'Pk की टिकट.. नहीं बढ़ेगी कीमत
आमिर खान की फिल्म 'पीके' की टीम ने फिल्म के टिकट की कीमत न बढ़ाने का फैसला लिया है। अटकलें लग रही थीं कि दूसरी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पीके के टिकटों के दाम बढ़ाए जा सकते हैं, परंतु फिल्म की टीम ने ऐसा न करने का फैसला किया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग सोमवार से शुरू कर दी गई है।

फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज होगी। 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'टीम को लगता है कि यह एक वैश्विक फिल्म है और यह हर किसी को देखने के लिए मिलनी चाहिए।' राजकुमार हिरानी निर्देशित 'पीके' में आमिर खान के अलावा अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, संजय दत्त और बोमन ईरानी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि किसी बड़ी फिल्म की रिलीज के वक्त टिकट की कीमत बढ़ा दी जाती है। लेकिन दर्शकों के लिए अच्छी खबर यह है कि आमिर की शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म पीके के टिकटों का रेट नहीं बढ़ाया जाएगा। फिल्म को देश के करीब 4500 स्क्रीन और विदेश के 820 स्क्रीन में रिलीज किया जा रहा है।
इससे पहले चेन्नई एक्सप्रेस, धूम-3 और किक जैसी फिल्मों के टिकट बीते समय में महंगे बेचे गए थे।


Click it and Unblock the Notifications