क्रिकेटर दोस्त सचिन तेदुंलकर के लिए Pk की स्पेशल स्क्रीनिंग
'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म 'पीके' को लेकर खासा उत्साहित हैं। खबरों के अनुसार, आमिर अपने क्रिकेटर दोस्त सचिन तेंदुलकर को अपनी यह फिल्म दिखाना चाहते हैं। सचिन के लिए पीके की स्पेशल स्क्रीनिंग ऑरगनाइज किया जाएगा।

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित 'पीके' 19 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में आमिर खान समेत अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत और संजय दत्त भी हैं। पीके का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। और सिर्फ दर्शक ही नहीं, बल्कि सचिन ने कहा था कि वे भी आमिर की फिल्म 'पीके' की रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
आपको बता दें, सचिन और आमिर करीबी दोस्त हैं। सचिन ने आमिर से कहा है कि वह उनकी यह फिल्म देखने का इंतजार कर रहे हैं। इसलिए अब आमिर अगले सप्ताह मुंबई में 'पीके' की एक विशेष स्क्रीनिंग की योजना बना रहे हैं।
आमिर फिलहाल फिल्म का मल्टीसिटी प्रमोशन कर रहे हैं। अगले सप्ताह वे मुबंई में होंगे और उसी समय वे सचिन के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखेंगे। वहीं इससे पहले विराट कोहली और टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने भी फिल्म देखने की बात कही थी।


Click it and Unblock the Notifications