आमिर की पोस्टर पर लगा 'कॉपीकैट' होने का टैग

जी हां, आमिर खान के जिस पोस्टर के पीछे दुनिया पागल हुए जा रही थी, वह पोस्टर नकल की गई है। इस पोस्टर ने कुछ ही दिनों में काफी सूर्खियां बटोर ली थी। कुछ इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे, कुछ जम कर विरोध मचा रहे थे और कुछ ने तो इस पर अश्लील होने का केस तक कर डाला था। सोशल साइट्स पर इसकी जम कर खिल्ली भी उड़ाई गई थी। वहीं, साथ ही साथ इस पोस्टर से फिल्म को लेकर कयासों का दौर भी जारी था।
लेकिन अब यह बात सामने आई है कि फिल्म 'पीके' का पोस्टर हूबहू पुर्तगाली सिंगर क्वीम बैरिरियोस के एलबम कवर से मिलता जुलता है। यह उन्होंने 1973 में खिंचवाई थी।
अब इस पोस्टर पर कॉपी करने का आरोप लग रहा है। पुर्तगाली सिंगर क्वीम बैरिरियोस द्वारा खिंचवाए उनके पोस्टर में बस उन्होंने अकॉडियन पकड़ रखा है, वहीं आमिर ने पीके की पोस्टर में बस टेप रिकॉर्डर का सहारा लिया है। 19 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म पीके में आमिर खान के साथ अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत भी हैं।
वैसे आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है जब आमिर खान की फिल्म के पोस्टर पर कॉपीकैट का आरोप लगा है। देखा जाए तो यह उनकी चौथी फिल्म है , जिसके पोस्टर पर ओरिजनल होने का टैग नहीं लगाया जा सकता। इसके पहले आई फिल्म 'धूम-3' की पोस्टर भी हॉलीवुड फिल्म 'डार्क नाइट' के पोस्टर की नकल थी, वहीं फिल्म तलाश की पोस्टर भी टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल' से प्रभावित दिखती है।


Click it and Unblock the Notifications