आमिर खान की 'पीके' रिलीज पर रोक लग गई तो!
आमिर खान की आगामी फिल्म 'पीके' अपने पहले पोस्टर से ही चर्चा में आ गई थी। इस पोस्टर में आमिर खान न्यूड होकर सिर्फ एक ट्रांजिस्टर पकड़े रेलवे ट्रैक पर खड़े थे। आमिर खान की इस पोस्टर को देखकर सिर्फ उनके फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड नगरी के लोगों की भी आंखें खुली की खुली रह गई। कई लोगों ने इसे गलत बताया तो कई लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट।

लोकिन आज, वही पोस्टर इस फिल्म की रिलीज में अड़ंगा लगा सकता है। हेमंत पाटील नामक शख्स ने मुंबई की एक अदालत में एक याचिका दायर कर आमिर खान के पोस्टर को अश्लील और अभद्र बताते हुए इस फिल्म से अश्लील दृश्यों को हटाने और एक पोस्टर पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
अदालत ने बुधवार को इस याचिका पर सुनवाई 17 दिसंबर के लिए टाल दी। अदालत ने कहा कि वह 17 दिसंबर को तय करेगी कि मामला सुनवाई लायक है या नहीं। इस याचिका की सुनवाई के दौरान ही फिल्म की रिलीज पर कोई फैसला लिया जाएगा। फिल्म की रिलीज डेट 19 दिसंबर है। यानि की सिर्फ दो दिनों बाद।
पाटील का कहना है कि टीवी कार्यक्रम सत्यमेव जयते के चलते साफ-सुथरी छवि वाले अभिनेता ने फिल्म के पोस्टर में नंगा होकर शर्मनाक काम किया है। बहरहाल, इससे पहले भी अगस्त में सुप्रीम कोर्ट ने इसी आधार पर फिल्म के पोस्टर पर प्रतिबंध लगाने की मांग संबंधी एक जनहित याचिका को खारिज कर दिया था। इस दौरान न्यायाधीश ने कहा कि यदि आप को यह फिल्म पसंद नहीं हैं, तो इसे न देखें।


Click it and Unblock the Notifications