तो बिहार, इनसे मिलने को रहिए तैयार, ई Pk हैं Pk
अरे पहचाने नहीं का हमका, हम पीके हैं पीके....आमिर खान की फिल्म पीके का यह डॉयलोग पहली दिन से ही लोगों के जुबान पर चढ़ गया है। फिल्म के प्रोमो और टीजर से यह साफ जाहिर है कि फिल्म में भोजपुरी का इस्तेमाल किया है। लिहाजा, लोग आमिर को भोजपुरी बोलते सुनने के लिए भी काफी उत्सुक हैं।

अपनी हर फिल्म की तरह आमिर खान पीके को लेकर भी काफी उत्साहित हैं। और इसके प्रोमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। यूं तो सोशल मीडिया पर पीके का जमकर प्रोमोशन किया जा रहा है। लेकिन अब शुरू होने वाला है पीके का मल्टी- सिटी प्रोमोशनल टूर। और बिहार के लोगों को यह जानकर काफी खुशी होगी कि पीके का यह टूर शुरू होगा भोजपुर जिले से।
जी हां, एक अंग्रेजी पोर्टल के मुताबिक, मल्टी- सिटी प्रोमोशनल टूर को लेकर फिल्म पीके से जुड़े सभी मुख्य लोगों ने एक मीटिंग की। जहां पर आमिर ने इस बात पर जोर डाला कि फिल्म में भोजपुरी का इस्तेमाल किया गया है, लिहाजा टूर भोजपुर जिले से शुरू करना चाहिए। आपको बता दें, फिल्म में आमिर यानि की पीके भोजपुरी में ही बात करता दिखता है।
गौरतलब है कि, फिल्म से जुड़े लोगों का मानना है कि पीके, 3 इडियट्स से भी ज्यादा हिट साबित होगी। और इस फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications